जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं। इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
खबर हटके:चीन के बाद अब भारत में भी रोबोट जज; कुत्ते जैसा महसूस करने लगी महिला; देखिए 5 रोचक खबरें
चीन के बाद अब भारत में भी कोर्ट के पेंडिंग केसों को निपटाने के लिए रोबोट जज तैनात होंगे। वहीं…
भास्कर अपडेट्स:बंगाल में BLO की मौत, काम के दबाव का आरोप; TMC ने SIR प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराया
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रानीबांध ब्लॉक में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हरधन मंडल का शव रविवार को…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं; पेट्रोल ₹120/लीटर तक पहुंच सकता है; पहलगाम हमला- एक आतंकी की पहचान
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही। ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं। वहीं पहलगाम…