जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं। इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहलगाम हमला– सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी; PAK ने धमकी दी; पाकिस्तानी सैनिकों ने BSF जवान को पकड़ा; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पहलगाम अटैक के बाद भारत की कार्रवाई की रही। पाकिस्तान ने भी भारत के साथ…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से पटना जा रही तेजस एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ट्रेन अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही
दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की देर रात को बम से उड़ाने की धमकी…
सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई:कहा- टीनएज रिश्तों को कानून से बाहर रखें, केंद्र रोमियो-जूलियट क्लॉज लाने पर विचार करे
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के यौन अपराधों से जुड़े सुरक्षा कानून पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई। कोर्ट ने…