हिसार की बेटी से दिल्ली के नजफगढ़ में दहेज के लिए मारपीट का मामला सामने आया है। हिसार की रहने वाली इंदू ने आज अपने पति धीरज दहिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंदू की शादी 21 जनवरी 2024 को दिल्ली के गणपति एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी धीरज दहिया से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए। इसमें 10 तोला सोना, एक किलो चांदी, घरेलू सामान और नकद शामिल थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने नेक्सन कार की मांग शुरू कर दी। सास सीमा दहिया, ससुर जितेंद्र दहिया और पति के मामा सुरेश उर्फ गुगल ने 15 लाख रुपए या कार की मांग की। पति देर रात घर आता और इंदू के साथ दुर्व्यवहार करता था। 27 अप्रैल को ससुराल वालों ने इंदू के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके गहने और अन्य सामान भी रख लिए। पीड़िता ने पहले भी नारनौंद थाने में शिकायत की थी। लेकिन अब जांच के बाद पुलिस ने पति धीरज दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 316(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता जांच में नहीं पाई गई।
Related Posts
वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार की किताब का लोकार्पण:बिहार और झारखंड की राजनीति के अनसुने किस्सों का संकलन है- ‘नीले आकाश का सच’
नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार द्वारा लिखित चर्चित पुस्तक ‘नीले आकाश का सच’ का 15 अक्टूबर की शाम…
भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस- सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर कोर्ट 29 जुलाई को फैसला सुनाएगा
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दूसरों के खिलाफ ईडी की शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
खबर हटके:बैडमिंटन स्टार ने डोनेट किया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बिना खाए 411 दिन जिंदा रहा भारतीय व्यक्ति; देखिए 5 रोचक खबरें
इंडियन बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा मां बनने के बाद 4 महीने से रोजाना ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर रहीं हैं। वहीं,…