जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं। इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में ह्यूमन फैक्टर स्पेशलिस्ट्स शामिल:वेस्टर्न मीडिया ने पायलट को जिम्मेदार ठहराया था, इसी वजह से फैसला लिया गया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने गुरुवार को संसद में बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में…
ऑपरेशन सिंदूर, आतंकी ठिकाने तबाह, सीजफायर उल्लंघन:पहलगाम हमले के बाद 19 दिनों में क्या-क्या हुआ, सिर्फ 2 मिनट में जानिए
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं; लॉरेंस गैंग की धमकियों पर बोले सलमान खान; सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद से रही, लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल पास हुआ। एक खबर लॉरेंस गैंग…