हिसार की बेटी से दिल्ली के नजफगढ़ में दहेज के लिए मारपीट का मामला सामने आया है। हिसार की रहने वाली इंदू ने आज अपने पति धीरज दहिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंदू की शादी 21 जनवरी 2024 को दिल्ली के गणपति एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी धीरज दहिया से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए। इसमें 10 तोला सोना, एक किलो चांदी, घरेलू सामान और नकद शामिल थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने नेक्सन कार की मांग शुरू कर दी। सास सीमा दहिया, ससुर जितेंद्र दहिया और पति के मामा सुरेश उर्फ गुगल ने 15 लाख रुपए या कार की मांग की। पति देर रात घर आता और इंदू के साथ दुर्व्यवहार करता था। 27 अप्रैल को ससुराल वालों ने इंदू के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके गहने और अन्य सामान भी रख लिए। पीड़िता ने पहले भी नारनौंद थाने में शिकायत की थी। लेकिन अब जांच के बाद पुलिस ने पति धीरज दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 316(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता जांच में नहीं पाई गई।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात, 2 लोग बेहोश; पुलिस बोली- स्थिति सामान्य
ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नए कोरोना वैरिएंट पर वैक्सीन बेअसर; ममता बोलीं- PM ऐसे बात कर रहे, जैसे हर महिला के पति हों; बेंगलुरु IPL फाइनल में
नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश में बढ़ते कोरोना मामलों की रही, एक्सपर्ट्स का दावा है कि नए कोरोना वैरिएंट…
फ्लाइट में पत्नी के सामने पति की मौत:लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से दिल्ली जा रहा था विमान
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई। इस फ्लाइट की लखनऊ में…