संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सिर्फ 1:45 मिनट चल पाई। उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया। मानसून सत्र के चौथे दिन की 3 तस्वीरें… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
Related Posts
फरीदाबाद में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी:बीएससी पास स्टूडेंट दिल्ली से गिरफ्तार, ठगों को बैंक खाते मुहैया करवाता था
फरीदाबाद में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले B.sc पास…
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में मासूम शर्मा के प्रचार पर विवाद:NSUI ने खर्च पर सवाल उठाए; सिंगर बोले-एक रुपए नहीं लिए, रिश्तेदार थे इसलिए आए
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के प्रचार करने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस…
राजस्थान में बारिश, पुणे में पानी में गाड़ियां बहीं:MP में दो दिन बाद मानसून की एंट्री; UP सहित 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।…