संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सिर्फ 1:45 मिनट चल पाई। उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया। मानसून सत्र के चौथे दिन की 3 तस्वीरें… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बेंगलुरु भगदड़- RCB पर FIR, पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड; टाटा बनाएगा राफेल की बॉडी; कोरोना केस 4800 पार
नमस्कार, कल की बड़ी खबर बेंगलुरु भगदड़ मामले की रही। एक खबर राफेल विमान के प्रोडक्शन से जुड़ी रही। सिर्फ…
गाजियाबाद में सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया:20 मिनट बाद फिर पकड़ा; सिपाही की अंतिम यात्रा में बेहोश हुई पत्नी
गाजियाबाद में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। रविवार…
भारत में फिर लौटा कोरोना, अहमदाबाद में 20 मरीज मिले:गाजियाबाद में 4 केस, दिल्ली में एडवाइजरी जारी; देश में अब तक 312 मामले
देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा…