झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी दलाईकला गांव के रहने वाले थे और डैम में नहाने आए थे। इनमें दो युवक बेस्ट फ्रेंड थे, जबकि दो आपस में रिश्तेदार थे। मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-तालाब भर गए हैं। शनिवार को नर्मदापुरम में तवा डैम और बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7-7 गेट खोले गए हैं। इंदौर में भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है। उज्जैन में महाकाल लोक के प्रवेश द्वारा के पास नाले का पानी जमा हो गया है। बारिश के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद है, इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यूपी के लखनऊ में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। खराब मौसम के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट आगरा से वापस लौट गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं। हिमाचल में इस मानसून सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 25 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… बीते दिन देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…
Related Posts
जयराम रमेश बोले-ट्रम्प ने भारतीय विदेश मंत्रालय को नजरअंदाज किया:कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने 5 दिन में 3 बार रूसी तेल खरीद का मुद्दा उठाया
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने…
पंजाब के 1300 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित, हरियाणा में 2.50 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान
उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 9 जिलों…
मन की बात का 122वां एपिसोड:ऑपरेशन सिंदूर-पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं; ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की उपलब्धियां बताएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर,…