लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इनमें NCP शरद गुट की सुप्रिया सुले, BJP के रवि किशन और निशिकांत दुबे और शिवसेना UBT के अरविंद सावंत का नाम शामिल है। संसद रत्न बनने वाले सांसदों में सबसे ज्यादा 7 सांसद महाराष्ट्र से हैं। इनके अलावा 4 स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी शामिल हैं। इनमें BJP के भर्तृहरि महताब, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एनके प्रेमचंद्रन, NCP शरद गुट की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने शामिल हैं। इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा है। सांसद जिन्हें संसद रत्न चुना गया बाकी सांसदों में BJP की स्मिता उदय वाघ, शिवसेना के नरेश म्हस्के, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, BJP की मेधा कुलकर्णी, प्रवीण पटेल, विद्युत बरन महतो और दिलीप सैकिया भी शामिल हैं। सांसद एनके प्रेमचंद्रन को 5वीं बार संसद रत्न अवॉर्ड मिला है। कमेटी कैटेगरी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की तस्वीरें… संसद रत्न अवॉर्ड से जुड़ी खास बातें…
Related Posts
पूर्व CJI चंद्रचूड़ सरकारी बंगले में समयसीमा से ज्यादा रहे:सुप्रीम कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन की केंद्र को चिट्ठी- जल्दी खाली कराएं; 4 जजों को बंगला अलॉट नहीं
पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपने सरकारी बंगले (5, कृष्ण मेनन मार्ग) में तय समयसीमा से ज्यादा रह गए हैं।…
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां; दमकल ने 10 लोगों का रेस्क्यू किया, दो ने छलांग लगाकर जान बचाई
दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 4 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग…
CM मान का उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश का न्योता:दिल्ली में बोले- उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण राज्य पसंदीदा निवेश स्थल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दिल्ली में उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने…