पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो शो ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने शुभांशु शुक्ला और स्पेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- जैसे ही एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला धरती पर उतरे, लोग उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। पीएम ने आगे कहा- इससे साइंस-स्पेस को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा जागी है। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। हम भी चांद पर उतरेंगे। स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे। मुझे याद है जब अगस्त 2023 चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई थी। तब देश में एक नया माहौल बना था। पीएम मोदी ने बताया कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में शामिल किया है। 11 किले महाराष्ट्र में और एक किला तमिलनाडु में है। हर किले से इतिहास का एक पन्ना जुड़ा है। साल्हेर का किला जहां मुगलों की हार हुई। शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। पीएम मोदी के मन की बात संबोधन की 5 मुख्य बातें… 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। ‘मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:अयोध्या के राम कथा म्यूजियम को 233 साल पुरानी दुर्लभ रामायण मैन्युस्क्रिप्ट भेंट की गई
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा म्यूजियम को वाल्मीकि रामायण की 233 साल पुरानी एक…
भास्कर अपडेट्स:पुणे लैंड केस: बावनकुले बोले- डबल स्टाम्प ड्यूटी नोटिस पर विभाग से जवाब मागेंगे
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि वह डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ से जुड़ी…
राहुल बोले-DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं:यूनिवर्सिटी ने कहा- बयान से पहले फैक्ट चेक करें, एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से होते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान…