बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर राजस्थान में एक्टिव है। इसके चलते मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 8 जिलों झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। बिहार के पटना में रविवार पूरी रात हुई बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूब गया है। स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। पटना-गया लाइन की पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर रुकी हुई हैं। ओडिशा में भारी बारिश के बाद सुवर्णरेखा, बैतरणी और जलाका नदियों के उफान पर आने के कारण बाढ़ आई है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर के प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के बाकी राज्यों में से उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सोमवार 28 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, महाराष्ट्र में ठाणे के शाहपुर तालुका में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक मकान ढह गया। इसमें 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। देशभर से बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 27 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मेहुल चोकसी को ऑर्थर जेल में साफ टॉयलेट, पानी मिलेगा:केंद्र ने बेल्जियम को 14 सुविधाओं की लिस्ट सौंपी; ₹13000 करोड़ फ्रॉड का आरोपी
पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़े बिजनेसमैन को बेल्जियम से भारत लाने की कोशिश…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना को मिला आतंकी ठिकाना, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के ब्रिजथोर फॉरेस्ट इलाके में बुधवार को एक आतंकी ठिकाना मिला। यहां से दो एके सीरीज…
अहमदाबाद विमान हादसा- 248 शवों के DNA सैंपल लिए:31 सैंपल मैच हुए, 20 शव परिजन को सौंपे गए; 190 एम्बुलेंस-वाहन स्टैंडबाय पर
अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया। रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए…