राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से आई है। तब से 5 बार पहलगाम में ही अटैक हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह बताएं इसके लिए कौन जिम्मेदार है, वह कुर्सी खाली करें। अगर कोई नहीं है तो पीएम जवाब दें। पहलगाम हमले के 100 दिन बाद भी आतंकी नहीं मिले, 3 मारे गए तो बाकी कहां हैं? उनको भी ढूंढा क्यों नहीं। सीजफायर पर खड़गे ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प 29 बार कह चुके हैं उन्होंने सीजफायर कराया। पीएम मोदी इसका विरोध क्यों नहीं किया। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
चैतन्यानंद ने 50 दिन में 15 होटल बदले:सस्ते ठिकाने चुनता था, फोन पासवर्ड भूलने का नाटक किया; 17 स्टूडेंट्स के शोषण का आरोप
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का पूर्व हेड, 62 साल का स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी गिरफ्तारी…
सुप्रीम कोर्ट बोला-पुलिस गिरफ्तारी का कारण लिखित में दे:ऐसी भाषा में दें जो समझ आए; नियम न मानने पर गिरफ्तारी-रिमांड अवैध
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए तो पुलिस उसे लिखकर बताया…
नौसेना को पनडुब्बी मारने वाला आधुनिक हथियार मिलेगा:सेना को नई राइफल; ₹4,666 करोड़ खर्च होंगे, लगातार दूसरे दिन बड़ा रक्षा सौदा
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते…