दिल्ली में सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इस मुद्दे पर अब आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “10 मिनट की बारिश और दिल्ली में पानी ही पानी… यही है 4- इंजन वाली सरकार का कमाल।” कहां हैं सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री? जलभराव की स्थिति को लेकर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रगति मैदान के सामने की सड़क पर भरे पानी को दिखाया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा: “प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए… 10 मिनट की बरसात और दिल्ली में पानी ही पानी। यही है चार इंजन की सरकार का कमाल। कहां हैं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा? और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी?”
Related Posts
दिल्ली- 11वीं के स्टूडेंट को नाबालिगों ने लाठी-डंडों से पीटा:बीच-बचाव करने आए लोगों को भी मारा, छात्र की मौत; 6 नाबालिग हिरासत में
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 11वीं के छात्र की उसी के नाबालिग दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले…
स्टाफ की कमी से इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल:एयरलाइन बोली- ठीक होने में 3 महीने लगेंगे; DGCA ने सुधार के लिए 4 आदेश दिए
एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू…
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों-SIR पर टिप्पणी करके फंसी बीजेपी:शरणार्थी मतुआ समुदाय में नाराजगी; बीजेपी का पार्टी नेता के बयान से किनारा
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिए पार्टी नेता के दिए बयान और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों पर…