लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- लोग सरकार के भरोसे पहलगाम गए थे, लेकिन सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा- पहलगाम में जब लोगों को मारा जा रहा था, तब वहां एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने आगे आ जाते हैं, जिम्मेदारी लेने क्यों नहीं आते। प्रियंका से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र से सवाल किया- सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं। जिन एयरक्राफ्ट को नींबू-मिर्च लगाकर पूजा, वे कितने उड़े थे? लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में बायसरन घाटी में 26 पर्यटकों को मारा था, ऑपरेशन महादेव में सोमवार को उन्हें ढेर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान A श्रेणी के आतंकी थे। आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। भास्कर ने सबसे पहले बताए आतंकियों के नाम और पहचान भास्कर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कश्मीर के लिडवास एरिया के जंगलों में मारे गए आतंकियों की पहचान और पहलगाम हमले में उनके शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें बताया था कि सुलेमान के साथ मारे गए बाकी दो आतंकी जिब्रान और हमजा उर्फ फैजल अफगानी हैं। तीनों पाकिस्तान के रहने वाले थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… लोकसभा की कार्यवाही को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
FATF रिपोर्ट- मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ED कार्रवाई की तारीफ:भारतीय जांच एजेंसी के काम को वैश्विक मॉडल बताया; ₹17520 करोड़ के पोंजी स्कैम का जिक्र
मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई की इंटरनेशनल लेवल पर सराहना हुई है। वैश्विक निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन…
मानहानि केस में सुखबीर बादल को झटका:हाईकोर्ट ने सभी दलीलें खारिज की, केजरीवाल पर आतंकी कनेक्शन का आरोप लगाया था
चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल…
सभी मतदान केंद्रों पर कैमरे लगेंगे, लाइव मॉनीटरिंग होगी:अभी तक 50% सेंटर्स पर ही होती थी; बिहार चुनाव से लागू होगा नियम
वोटिंग प्रोसेस की निगरानी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) अब सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करेगा। EC ने सोमवार…