देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 28 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी-फूलो देवी नेताम के नाम; JDU से नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी…
राजस्थान के उदयपुर में घर-दुकान बाढ़ में डूबे:यूपी के चंदौली में घाघरा नदी पर बना बांध टूटा; यमुनोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद
राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 2 दिन से भारी बारिश हो रही है। जयपुर, सीकर के कई इलाकों में…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक मिला, रास्ते से गुजरने वाला था आर्मी का काफिला
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इंडियन आर्मी की राष्ट्रीय राइफल्स की 46वीं यूनिट ने जानबाजपोरा इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस…