देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 28 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने पूछा- आप जांच कमेटी के सामने क्यों पेश हुए, फैसला हक में करने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड के आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा से सोमवार को पूछा, ‘आप जांच कमेटी के सामने क्यों…
हिमाचल में ट्रैवलर खाई में गिरा, VIDEO:चलती गाड़ी से कूदे टूरिस्ट, पेड़ से टकराकर रुका; दिल्ली से घूमने आए थे
हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली नंबर की…
राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री:MP में अगले 3 दिन घना कोहरा; केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13°
राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री पहुंचा। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर…