संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हर जगह बम ब्लास्ट होते थे, लेकिन UPA सरकार पाकिस्तानियों को मिठाई खिलाती रही। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए। खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा। गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बहस मंगलवार को जबकि लोकसभा में शुरू हुई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई सांसदों ने भाग लिया। खड़गे ने कहा- लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी लेना, न कि किसी को दोष देना। वे (मोदी) जवाब नहीं देंगे, वे अपने दोस्तों-मंत्रियों से कहेंगे कि जाओ जो कहना है कहो। 11 साल में कभी बहस में शामिल नहीं होते। एक व्यक्ति को इतना बढ़ावा मत दो, भगवान मत बनाओ। लोकतांत्रिक रूप से आया है, उसे इज्जत दो, पूजा मत करो। राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
इंडिगो बोला-‘ज्यादा परेशान’ हुए यात्रियों को जनवरी में मुआवजा देंगे:3-5 दिसंबर में एयरपोर्ट पर फंसे पैसेंजर्स की पहचान कर रहे, ₹500 करोड़ कंपनसेशन बजट
एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा ₹500 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा भी देगा।…
जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने पूछा- आप जांच कमेटी के सामने क्यों पेश हुए, फैसला हक में करने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड के आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा से सोमवार को पूछा, ‘आप जांच कमेटी के सामने क्यों…
भास्कर अपडेट्स:केरल के कोझिकोड में कार-ट्रक में टक्कर, 4 की मौत और एक घायल
केरल के कोझिकोड में शनिवार सुबह एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में 4 लोगों की मौत हुई…