देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। देशभर में बाढ़ और बारिश की 6 तस्वीरें… MP, बिहार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है। 29 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देश-भर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जयशंकर बोले- पड़ोसी देशों से रिश्ते हमेशा आसान नहीं होते:लेकिन भारत ने मजबूत समझदारी बनाई; पहले पाकिस्तान पर नरमी थी, मोदी सरकार ने सख्ती दिखाई
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत को अपने पड़ोसी देशों से हमेशा अच्छे और आसान रिश्तों की उम्मीद…
16 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी:राजस्थान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट; MP में 24-48 घंटे में मानसून की एंट्री संभव
MP-राजस्थान, बिहार समेत 16 राज्यों आज भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून…
PM मोदी ने ‘VB-जी राम जी’ को सराहा:कहा- गांवों में रोजगार, संपत्ति के साथ अच्छी फसल मिलेगी; नया कानून MGNREGA की जगह लेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट (VB-G RAM G) 2025 को…