संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हर जगह बम ब्लास्ट होते थे, लेकिन UPA सरकार पाकिस्तानियों को मिठाई खिलाती रही। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए। खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा। गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बहस मंगलवार को जबकि लोकसभा में शुरू हुई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई सांसदों ने भाग लिया। खड़गे ने कहा- लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी लेना, न कि किसी को दोष देना। वे (मोदी) जवाब नहीं देंगे, वे अपने दोस्तों-मंत्रियों से कहेंगे कि जाओ जो कहना है कहो। 11 साल में कभी बहस में शामिल नहीं होते। एक व्यक्ति को इतना बढ़ावा मत दो, भगवान मत बनाओ। लोकतांत्रिक रूप से आया है, उसे इज्जत दो, पूजा मत करो। राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
बांग्लादेश के पूर्व इलेक्शन कमिश्नर गिरफ्तार,महुआ ने फोटो शेयर की:लिखा- यहां भी ऐसा होगा; BJP बोली- क्या भारत का लोकतंत्र बांग्लादेश जैसा है
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की पुरानी फोटो शेयर…
असम में TMC कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन; ममता बोलीं- वोट देने का अधिकार छीनने नहीं देंगे
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा…
भारत में बन रहा पहला ड्यूल स्टेल्थ ड्रोन:इस पर ‘रामा’ कवच, दुश्मन के राडार और इंफ्रारेड सिग्नल दोनों बेअसर होंगे
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपने हवाई रक्षा कवच का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। अब जल्द दुनिया हमारी एक…