संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसपर विपक्ष ने सदन और संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की। मानसून सत्र के 9वें दिन की 2 तस्वीरें… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए.. संसद की कार्यवाही से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
डिजिटल अरेस्ट केस- सुप्रीम कोर्ट का CBI जांच पर विचार:कहा- ये इंटरनेशनल क्राइम, इंटरपोल-UN की मदद लें; राज्यों से FIR की जानकारी मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह देशभर में बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो…
पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीजफायर तोड़ा:श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक किए; जम्मू, कठुआ, उधमपुर में रातभर ब्लैकआउट रहा
पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान…
सेना प्रमुख बोले-जमीन पर कब्जा भारत में जीत का पैमाना:युद्ध 4 दिन का टेस्ट मैच नहीं, इसमें थल सेना की भूमिका हमेशा अहम रहेगी
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि युद्ध के दौरान जमीन पर कब्जा ही भारत में जीत…