देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सेना ने बुधवार को गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना समेत कई जिलों से सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया। शिवपुरी में गुरुवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर, राजस्थान के 13 जिलों में भी आज स्कूल बंद हैं। बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। सवाई माधोपुर के पास NH-552 पर बना पुल बह गया। यूपी के गाजियाबाद में रात भर की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी का बेसमेंट करीब 15 फीट धंस गया। बेसमेंट में खड़ी 4 गाड़ियां मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास बुधवार को लैंडस्लाइड हुई। इससे केदारनाथ जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया, यात्रा 4 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सड़क के अचानक बंद होने से गौरीकुंड में लगभग 2,500 तीर्थयात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कर्नाटक में सरकारी टेंडर में मुस्लिम आरक्षण; पवन कल्याण बोले- तमिलनाडु के नेता पाखंडी; अमेरिका ने ISIS चीफ को कार समेत उड़ाया
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कर्नाटक सरकार के फैसले की है। सिद्धारमैया कैबिनेट ने मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में…
चुनाव आयुक्तों को कानूनी इम्युनिटी, SC का केंद्र को नोटिस:CJI बोले- हम इसकी जांच करना चाहेंगे, याचिका में दावा- ऐसी इम्युनिटी जजों को भी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयुक्तों को उनके कामों के लिए आजीवन कानूनी इम्युनिटी (सुरक्षा) देने वाले प्रावधान को…
सोनीपत के युवक की किडनैपिंग के बाद हत्या:दिल्ली मिला शव; किडनैपरों ने परिवार को कहा था- कबूतर म्हारे धोरे, ₹25 लाख त्यार कर ल्यो
हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले 21 वर्षीय आदित्य की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका…