संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसपर विपक्ष ने सदन और संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की। मानसून सत्र के 9वें दिन की 2 तस्वीरें… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए.. संसद की कार्यवाही से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, VIDEO:मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए; BJP बोली- राहुल के घर पर प्लानिंग हुई
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील…
दिल्ली में NH-48 पर 2 किमी लंबा जाम:MP में भारी बारिश से शहडोल रेलवे स्टेशन में पानी भरा; बारिश से तबाही की 10 PHOTOS
देशभर में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। सोमवार को देशभर के सभी राज्यों में बारिश जारी है।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल ने पूछा- सरकार बताए, हमने कितने विमान गंवाए; सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत धर्मशाला नहीं; मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के BJP पर लगाए आरोपों की रही। एक खबर सुप्रीम…