पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के समय साइट पर काम चल रहा था। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में लगातार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे (NH-3) और सोलंगनाला से अटल टनल की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। पिछले 3 दिन की भारी बारिश से कुल 289 सड़कें प्रभावित हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में कल रात रियासी जिले में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की कार लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आ गई। उनकी कार पर अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में SDM और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी समेत 6 लोग घायल हो गए। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को 3 अगस्त से बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले यह 9 अगस्त को खत्म होनी थी। यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत का काम जारी है। बीते दिन सुबह बालटाल रूट से यात्रा शुरू की गई थी, लेकिन बाद में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई थी। मौसम विभाग ने शनिवार को असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट और बिहार, अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देशभर में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार, डीटेल्स नहीं दी तो ठग ने दी गालियां
राज्यसभा सांसद, लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति साइबर ठगी का शिकार बनीं हैं। उन्होंने बेंगलुरु साइबर पुलिस थाने में अज्ञात…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में; सुप्रीम कोर्ट बोला- राज्य सरकारें सस्ता इलाज देने में नाकाम; US ने यूक्रेन की सैन्य मदद रोकी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में…
राजस्थान में तापमान 40°C, MP में 39°C से ज्यादा:UP में धुंध में 7 वाहन टकराए, 4 की मौत; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना
मार्च में ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़…