हरियाणा में गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में जमीन सौदे और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अगली सुनवाई से पहले आरोपियों को अपनी बात कोर्ट में रखने के लिए भेजा गया है। अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। शनिवार की सुनवाई में विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को नोटिस भेजा। बता दें कि ED ने हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपपत्र दायर किया था। उन पर साढ़े 7 करोड़ में खरीदी जमीन 58 करोड़ में बेचने का आरोप है। अदालत ने ED को सभी आरोपियों को आरोपपत्र की एक प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। इस पेशी में विशेष लोक अभियोजक (SPP) नवीन कुमार मट्टा, मोहम्मद फैजान और विशेष वकील जोहेब हुसैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। कोर्ट में ED ने ये दलीलें दीं… 4 पॉइंट्स में जानिए पूरा मामला…
Related Posts
राष्ट्रपति ने दिए 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:पहले 71 सम्मानित हो चुके; 3 तलाक खत्म करने वाले पूर्व चीफ जस्टिस को पद्म विभूषण, ऋतंभरा को पद्म भूषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे फेज के पद्म अवॉर्ड्स दिए। इनमें लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा…
इंडिगो बोली- 95% रूट पर फ्लाइट शुरू:कैंसिलेशन का रिफंड कल तक मिलेगा; सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया, इंडिगो CEO को कारण बताओ नोटिस भेजा
इंडिगो में पिछले चार दिनों से चल रहे ऑपरेशनल संकट में शनिवार को राहत दिखी। एयरलाइन ने दावा किया कि…
देश के 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मध्य प्रदेश में तापमान 10°C तक गिरा, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 27 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का…