हरियाणा के रेवाड़ी में बीटेक टॉपर हत्यारा निकला। उसने दिल्ली के एक ट्रक कंडक्टर की हत्या की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें उसने कबूला कि 29 जुलाई को बावल में ट्रक कंडक्टर मनोज ने विवेक की महिला परिजनों को शराब के नशे में गालियां दी थीं। महिलाओं ने अपने रिश्तेदार दीपक से इसकी शिकायत की। दीपक ने फोन कर अपने गांव जौनियावास से अन्य भाइयों को बुला लिया। इनके साथ बीटेक टॉपर विवेक भी पहुंचा था। सभी ने मिलकर मनोज से मारपीट की थी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि विवेक का कहना है कि दीपक ने झूठ बोलकर मुझे वहां बुलाया था। मुझे महिलाओं से छेड़छाड़ वाली बात नहीं पता थी। 4 पॉइंट्स में समझिए पूरी वारदात… 6 लोगों के नाम आए सामने
DSP रविंद्र कुमार ने आगे बताया कि मर्डर में विवेक ने खुलासा किया है कि दीपक, अमित, देवेंद्र, देवीलाल, मान सिंह व राकेश ने मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य आरोपी दीपक है। सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं। 2023 में टॉपर बना, अब कंपनी में काम कर रहा था
विवेक फरीदाबाद NIT कॉलेज से 2023 में बीटेक का टॉपर रहा है। CBSE बोर्ड से 12वीं कक्षा में भी विवेक ने 85% अंक लिए थे। विवेक के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। उसने जिस स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की, इस स्कूल में विवेक की मां जॉब करती थी। विवेक की मां ने ही विवेक को पढ़ाया था। अब विवेक एक नाम में कंपनी में अच्छे पैकेज पर जॉब कर रहा था।