श्री आनंदपुर साहिब से AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि इन देशों में बड़ी संख्या में पंजाबी एनआरआई रहते हैं, जो अक्सर भारत आते-जाते रहते हैं। इसलिए सीधी उड़ानों की बहुत जरूरत है। सांसद कंग ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर की। मालविंदर सिंह कंग ने तीन प्रमुख बिंदु उठाए हैं- 1. “मैंने पंजाब के मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की पुरजोर वकालत की। हमारे महान शहीद के नाम पर बने इस एयरपोर्ट में उत्तर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार बनने की अपार क्षमता है।” 2.”मैंने केंद्रीय मंत्री से विशेष रूप से यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा जैसे प्रमुख देशों के लिए नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का आग्रह किया, क्योंकि ये वे क्षेत्र हैं जहां पंजाब एनआरआई बड़ी संख्या में बसा है।” 3. “अब समय आ गया है कि हम दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ कम करें और चंडीगढ़ को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र के रूप में विकसित करें। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने और दुनियाभर में बसे पंजाबियों की दीर्घकालिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे आए।”
Related Posts
अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच PM बोले- स्वदेशी अपनाओ:कहा- व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें; द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल नहीं मिलेगा, सिर्फ BS6 वाहनों को ही एंट्री
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 के तहत दो नियम स्थायी कर दिए हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर…
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत:इसका सीधा असर न्याय प्रक्रिया पर पड़ता है; बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार सबूतों के आधार…