हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल है। इनमें से भिवानी में बारिश शुरू हो गई है। उधर हिमाचल में हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और फ्लड कंट्रोल रूम का नंबर- 0172 2562135 भी जारी कर दिया है। यमुनानगर में एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। तेज पानी के बहाव के कारण आसपास के लोग उसे बचा नहीं पाए और वह नहर में बह गया। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अंबाला कैंट नगर परिषद कार्यालय की छत का प्लास्टर बुधवार दोपहर अचानक गिर गया। हाल ही में हुई बारिश के चलते छत में सीलन आ गई थी, जिससे प्लास्टर झड़ गया। हादसे के वक्त कुछ लोग चेयरपर्सन स्वर्ण कौर के दफ्तर के बाहर खड़े थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। वहीं, रोहतक के महम इलाके में खेत में काम कर रहे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उधर, कुरुक्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर है। बारिश से जुड़े PHOTOS…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु के जेजेआर नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण
कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर…
भास्कर अपडेट्स:नागपुर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹5 करोड़ की मारिजुआना बरामद
महाराष्ट्र के नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कस्टम्स और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक यात्री को…
गुरुग्राम में फाइनेंसर की 6 गोलियां मारकर हत्या:दिल्ली से फोन कर बुलाया; जिम्मेदारी लेने वाला बोला- फाजिलपुरिया, ₹5 करोड़ देने पड़ेंगे वर्ना बहुत मरेंगे
हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नांगलोई…