हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल है। इनमें से भिवानी में बारिश शुरू हो गई है। उधर हिमाचल में हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और फ्लड कंट्रोल रूम का नंबर- 0172 2562135 भी जारी कर दिया है। यमुनानगर में एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। तेज पानी के बहाव के कारण आसपास के लोग उसे बचा नहीं पाए और वह नहर में बह गया। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अंबाला कैंट नगर परिषद कार्यालय की छत का प्लास्टर बुधवार दोपहर अचानक गिर गया। हाल ही में हुई बारिश के चलते छत में सीलन आ गई थी, जिससे प्लास्टर झड़ गया। हादसे के वक्त कुछ लोग चेयरपर्सन स्वर्ण कौर के दफ्तर के बाहर खड़े थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। वहीं, रोहतक के महम इलाके में खेत में काम कर रहे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उधर, कुरुक्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर है। बारिश से जुड़े PHOTOS…
Related Posts
फरीदाबाद में दो बच्चों के पिता की मौत:बाइक से दिल्ली जा रहे थे, गाड़ी ने मारी टक्कर; मौके पर ही अकाउंटेंट ने दम तोड़ा
फरीदाबाद में गुरुवार दोपहर एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा…
मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा:मोदी बोले- महिलाओं की लीडशिप से विकास की परिभाषा बदली; नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को सोमवार को 1 साल पूरा हो गया है। वहीं, मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल…
दिल्ली में लाइट, ड्रोन शो और दीपोत्सव की 13 तस्वीरें:1.51 लाख दीयों से जगमगाया कर्तव्यपथ, ड्रोन शो से दिखाई गई रामकथा
दिल्ली की भाजपा सरकार ने शनिवार को कर्तव्य पथ पर 1.51 लाख दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान रामायण कथा…