उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा का आज चौथा दिन है। अभी भी 100 से 150 लोग लापता हैं, वे मलबे में दबे हो सकते हैं। पूरी तरह से रेस्क्यू शुरू होने में 4 दिन का समय और लग सकते हैं। धराली के 80 एकड़ में 20 से 50 फीट तक मलबा फैला है। इसे हटाने के लिए सिर्फ 3 जेसीबी मशीनें लगी हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए हाईटेक थर्मल सेंसिंग उपकरण और बड़ी मशीनें चाहिए, लेकिन ये सभी 60 किमी दूर भटवाड़ी में रास्ता न खुलने की वजह से 2 दिन से अटका हुआ है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक एक ही सड़क है, जो धराली से गुजरती है। हर्षिल से धराली की 3 किमी की सड़क 4 जगह पर 100 से 150 मीटर तक खत्म हो चुकी है। भटवाड़ी से हर्षिल तक तीन जगह लैंडस्लाइड और एक पुल टूटा है। ऐसे में धराली तक सड़क खुलने में 3-4 दिन और लग सकते हैं। उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था। अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। धराली में हुए हादसे को इस तस्वीर से समझें… ISRO ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद मिली इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि Cartosat-2S सैटेलाइट से हादसे वाली जगह की पहले और बाद की तस्वीर क्लिक की गई। जिससे त्रासदी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मदद मिली। ISRO की जांच-पड़ताल, 4 पॉइंट मैप से समझिए घटनास्थल को… धराली में रेस्क्यू अभियान से जुड़ी अपडेट जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
वोटर वेरिफिकेशन, राहुल ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है:एक नहीं, कई सीटों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, ये नेशनल लेवल पर किया जा रहा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट…
मोदी बोले- अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कुछ निजी स्वार्थ थे:बिरला को लेटर लिखा; स्पीकर ने सांसदों को लिखा- संसद में बैनर चिंता का विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव स्वार्थ से प्रेरित था। कुछ…
दिल्ली की CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन:शादी की वर्षगांठ पर की पूजा, गोवर्धन में की थी पैदल परिक्रमा
शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा दौरे पर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार की सुबह…