दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। दिल्ली में दीवार गिरने की 2 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 5 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
गुजरात के अमीरगढ़ में दो घंटे में 4 इंच बारिश:राजस्थान में दिल्ली-गुजरात हाईवे पर पानी भरा, MP-राजस्थान में 6 की मौत
राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। इस वजह से सिरोही जिले…
हरियाणा का बीटेक टॉपर निकला हत्यारा:रेवाड़ी में साथियों संग मिलकर दिल्ली के कंडक्टर को पीट-पीटकर मार डाला; महिलाओं को गालियां देने से गुस्साया
हरियाणा के रेवाड़ी में बीटेक टॉपर हत्यारा निकला। उसने दिल्ली के एक ट्रक कंडक्टर की हत्या की थी। पुलिस ने…
लोकसभा में शाह बोले- पहलगाम हमले के 3 आतंकी ढेर:तीन महीने ट्रैक किया, फिर घेरकर मारा; आतंकियों के पाकिस्तानी होने के 3 सबूत भी बताए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 1 घंटा 14 मिनट बोले। उन्होंने भाषण की…