दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। दिल्ली में दीवार गिरने की 2 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 5 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
फरीदाबाद की कंपनी से 15.75 करोड़ की ठगी:स्टील कॉइल सप्लाई करने का झांसा दिया, दिल्ली से पकड़े गए पिता-पुत्र
फरीदाबाद में स्टील कॉइल सप्लाई के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़…
खबर हटके- चूहों ने पी 800 बोतल शराब:महिला पुलिस को मेकअप न करने का आदेश; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
करप्शन की रेस में अब इंसान ही नहीं बल्कि चूहे भी शामिल हो गए हैं। झारखंड में चूहे 800 बोतल…
असम में बाढ़-लैंडस्लाइड से और 2 लोगों की मौत:7 नॉर्थईस्ट राज्यों में 49 की जान गई; MP-राजस्थान सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। असम में…