उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बिहार के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 10 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिरी हैं। उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर है। रविवार को एक बाइक सवार इसमें बह गया और फिर 22 घंटे तक एक पेड़ पर बैठा रहा। बाद में उसका रेस्क्यू हुआ। पिछले 24 घंटे में यूपी के 54 जिलों में 5.9 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश बंद थी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के हुई लैंडस्लाइड के बाद NH-305 का औट-सैंज मार्ग बंद हैं। राज्य की 360 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है। मानसून से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड लाया गया। धराली और हर्षिल में लोगों को भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। यहां रेस्क्यू जारी है। लोगों को तलाशा जा रहा है। अब तक 1 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें… रविवार को राज्यों में बारिश का डेटा मैप में देखें देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हिमाचल में अब तक 350+ लोगों की मौत:₹4.07 लाख करोड़ का नुकसान; उत्तराखंड में बादल फटा, मोदी 9 सितंबर को पंजाब जाएंगे
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (24 जुलाई से लेकर 7 अगस्त) तक बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 366…
तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस मामला, हाईकोर्ट में आज सुनवाई:सेलेबी बोली- 5 साल की परमिशन थी, भारत में हम 17 साल से काम कर रहे
दिल्ली हाईकोर्ट में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस की याचिका पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। भारत…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के यमुना विहार स्थित पिज्जा पार्लर में एसी कंप्रेसर फटने से 5 लोग घायल
दिल्ली के यमुना विहार में एक एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट होने से पिज्जा पार्लर के तीन कर्मचारियों सहित…