वोटर वेरिफिकेशन और वोटों की चोरी के आरोपों पर हंगामे के बीच सरकार ने सोमवार को नया आयकर बिल (नंबर–2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा में पास कराया। राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी रिजर्वेशन बिल पेश हुआ, 2 स्पोर्ट्स बिल और मणिपुर से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। हालांकि इन बिलों को पेश करते समय विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस पर राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा के लिए कहा जा रहा है कि हाउस ऑर्डर में नहीं है और बिल पारित हो रहे हैं। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है। लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। चेयर को, नेता सदन को यह स्पष्ट करना चाहिए। ये कैसा लोकतंत्र है। इससे पहले विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया। संसद से सड़क तक विपक्ष का हंगामा… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
Related Posts
खबर हटके- ₹4 हजार का चेक ₹76 लाख में बिका:नाखून और बाल इकट्ठा करने में जुटा शख्स; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
एक अमेरिकी शख्स जो सिर्फ अमीर और बड़ी हस्तियों के बाल इकट्ठा कर रहा है। वहीं 4 हजार रुपए का…
दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप:आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया; उसके दो दोस्तों ने भी यौन उत्पीड़न किया
दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने…
वैष्णोदेवी मेडिकल इंस्टीट्यूट की MBBS सीट का विरोध:पहले बैच में 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और एक सिख; हिंदू संगठनों की मांग- लिस्ट रद्द करें
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) में MBBS एडमिशन को लेकर…