वोटर वेरिफिकेशन और वोटों की चोरी के आरोपों पर हंगामे के बीच सरकार ने सोमवार को नया आयकर बिल (नंबर–2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा में पास कराया। राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी रिजर्वेशन बिल पेश हुआ, 2 स्पोर्ट्स बिल और मणिपुर से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। हालांकि इन बिलों को पेश करते समय विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस पर राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा के लिए कहा जा रहा है कि हाउस ऑर्डर में नहीं है और बिल पारित हो रहे हैं। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है। लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। चेयर को, नेता सदन को यह स्पष्ट करना चाहिए। ये कैसा लोकतंत्र है। इससे पहले विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया। संसद से सड़क तक विपक्ष का हंगामा… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 209 करोड़ रुपये के ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया, MBBS डॉक्टर समेत नौ लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 209 करोड़ रुपए के एक ट्रांसनेशनल मल्टी-करोड़ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों…
कानपुर में रेलवे ट्रैक धंसा, कालिंदी एक्सप्रेस रोकी गई:MP के मंडला में बाढ़, 7 की मौत; राजस्थान के 13 जिलों में 4 इंच बारिश
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए मराठी फिल्मों के अभिनेता तुषार घाडीगांवकर
मुंबई में मराठी फिल्मों के एक्टर तुषार यशवंत घाडीगांवकर (34) की ने शनिवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड…