कैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मंगलवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्पीकर ने कहा, ‘मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है।’ उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग है। स्पीकर ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 1-1 जज और 1 कानूनविद शामिल हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह महाभियोग प्रस्ताव लंबित रहेगा। स्पीकर बिरला ने कहा- तथ्य करप्शन की तरफ इशारा कर रहे पहले जानिए कैश कांड को… अब तक 6 बार लाया गया जज के खिलाफ महाभियोग भारत में आजादी के बाद से अभी तक किसी भी जज को महाभियोग (इम्पीचमेंट) के जरिए हटाया नहीं गया है। हालांकि, महाभियोग प्रस्ताव करीब छह बार लाया गया, लेकिन केवल दो मामलों तक अभियोग पर सार्थक बहस हो सकी, लेकिन कोई भी जज हटाया नहीं गया। ……………………………………………… जस्टिस वर्मा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्या जस्टिस वर्मा ने कॉल करके जले नोट ठिकाने लगाए; खुल गए सारे राज, 100 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से जले नोटों का ढेर मिले 100 दिन पूरे हो चुके हैं। 14 मार्च की रात करीब 11:30 बजे, फायर ब्रिगेड को जस्टिस वर्मा के ‘30 तुगलक क्रिसेंट’ बंगले के स्टोर रूम में आग की सूचना मिली। आग बुझाते हुए वहां अधजले नोटों की गड्डियां दिखीं। अगले दिन नोट गायब भी हो गए। इस मामले में कई तरह के सवाल उठे थे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कलाम की जगह भाजपा वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाना चाहती थी:किताब में दावा- BJP ने अटलजी से कहा था, आप आडवाणी को PM बनने दीजिए
भारत के 11वें राष्ट्रपति के लिए भाजपा ने साल 2002 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल…
सुप्रीम कोर्ट बोला- अलग रहना है तो शादी न करें:पति-पत्नी में झगड़े होते हैं, बच्चों की क्या गलती कि उनका घर टूट जाए
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि एक शादीशुदा जोड़े में पति या पत्नी का अलग रहना नामुमकिन है। दोनों…
कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पहुंचीं कुरुक्षेत्र:लांबा बोलीं-भाजपा के गुंडों की पुलिस से मुठभेड़, अरोड़ा ने कहा- विज को भाजपा पूछता कौन है
कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों…