गुरुग्राम में पिकअप की ट्राले से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड पर सुल्तानपुर झील के पास रात करीब 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली के पंकज गार्डन, गोयला डेयरी में रहता था। घटना उस समय हुई जब सोनू अपने छोटा हाथी (पिकअप) वाहन से फर्रुखनगर से माल उतारकर बामनौली, दिल्ली लौट रहा था। सुल्तानपुर झील के पास सामने से आ रहे एक ट्राले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में छोटा हाथी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गश्त के दौरान पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने घायल सोनू को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जगन्नाथ पासवान की शिकायत पर पुलिस ने ट्राले ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोनू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपेगी।
Related Posts
तमिलनाडु में SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में छठी याचिका:चुनाव आयोग को नोटिस भेजा; बंगाल और केरल सरकार ने भी SIR को चुनौती दी
देश के 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 4 नवंबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया चल रही है। तमिलनाडु…
सोनीपत में नौकरी का झांसा देकर 34 लाख हड़पे:फ्रॉड का शिकार 5 जनों में 4 महिलाएं; कोर्ट और मिनिस्ट्री के फर्जी लैटर दिए
सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपए…
देशभर में दशहरा पर रावण दहन:राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ; पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा
देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे…