दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरा कैंपस में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत गिर गई। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तलाश अभियान जारी है। पहले खबर आई थी कि मकबरे का गुंबद गिर गया है। प्रत्यक्षदर्शी विशाल कुमार ने बताया, मैं हुमायूं के मकबरे में काम करता हूं। अचानक जोर की आवाज आई तो मेरा सुपरवाइजर दौड़ते हुए आया। हमने लोगों और प्रशासन को बुलाया और धीरे-धीरे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हुमायूं के मकबरे का गुम्बद गिरने की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटा, UP के 20 जिलों में बाढ़ हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… देशभर में गुरुवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
फरीदाबाद में 3 लाख के लिए स्क्रैप कारोबारी की हत्या:जंगल में डाला शव कुत्तो ने नोंचा; पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचे हत्यारोपी
फरीदाबाद के आदर्श नगर इलाके में 29 वर्षीय अरीब की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को…
नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष:आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्टी के 12वें प्रेसिडेंट
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होगें। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में…
दैनिक भास्कर में काम करने का बड़ा मौका:रमेश चंद्र अग्रवाल जर्नलिज्म फेलोशिप 2025 के एप्लिकेशन शुरू, 25 हजार रुपए मंथली स्टाइपेंड भी
अगर आपकी उम्र 27 साल से कम है, पढ़ने-लिखने का शौक रखते हैं, साथ ही अच्छी जर्नलिज्म करना चाहते हैं…