गुरुग्राम में पिकअप की ट्राले से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड पर सुल्तानपुर झील के पास रात करीब 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली के पंकज गार्डन, गोयला डेयरी में रहता था। घटना उस समय हुई जब सोनू अपने छोटा हाथी (पिकअप) वाहन से फर्रुखनगर से माल उतारकर बामनौली, दिल्ली लौट रहा था। सुल्तानपुर झील के पास सामने से आ रहे एक ट्राले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में छोटा हाथी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गश्त के दौरान पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने घायल सोनू को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जगन्नाथ पासवान की शिकायत पर पुलिस ने ट्राले ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोनू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपेगी।
Related Posts
मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का नया अनुमान:जून से सितंबर तक 106% बारिश संभव, MP-छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में ज्यादा असर रहेगा
देश में इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग…
असम में वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविजन का आदेश जारी:फाइनल सूची 10 फरवरी 2026 को जारी होगी;12 राज्यों में अब तक 49 करोड़ फॉर्म बंटे
चुनाव आयोग ने सोमवार को असम में वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविजन का आदेश जारी कर दिया। फाइनल वोटर लिस्ट…
राजस्थान में तापमान 3.2°C, कोल्डवेव का अलर्ट:हिमाचल में पारा शून्य से नीचे; MP के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम, UP में 7 फ्लाइट कैंसिल
राजस्थान में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में…