मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा गर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हैं। आज भी मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा है। सायन, वाशी, नवी मुंबई समेत कई इलाकों में करीब चार फीट तक पानी भर गया। प्रशासन ने जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने को कहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, यह खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, बिहार के सीमांचल और पूर्वी जिलों में बाढ़ के हालात हैं। भागलपुर जिले में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खोले गए। हालांकि, राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है। अब तक 647 mm सामान्य बारिश के मुकाबले सिर्फ 492 mm बारिश हुई है। मुंबई से बारिश की 5 तस्वीरें… गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में; सुप्रीम कोर्ट बोला- राज्य सरकारें सस्ता इलाज देने में नाकाम; US ने यूक्रेन की सैन्य मदद रोकी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में…
DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए:उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं
महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई…
हाईकोर्ट बोला- समान नागरिक संहिता वक्त की जरूरत:पर्सनल लॉ में बाल विवाह की परमिशन, लेकिन पॉक्सो में क्राइम; UCC टकराव रोक सकता है
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की वकालत की। कोर्ट ने कहा कि…