देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। वृंदावन में 10 लाख भक्त मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन करने वालों की लंबी लाइनें लगी हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं, उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। जन्माष्टमी पर घर बैठे श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा: गर्भगृह में वर्चुअल प्रवेश, विधि-विधान से पूजन और आरती करें मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव, योगी 2.30 घंटे रहेंगे- सुबह 5.30 बजे मंगला आरती, 9 बजे से दर्शन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12 बजे से: जानिए आसान पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी: जगत मंदिर को रोशनी से सजाया गया, रात 2.30 बजे तक होंगे द्वारकाधीश भगवान के दर्शन राजस्थान: पांच साल तक श्रीनाथजी नाथद्वारा में नहीं रहे: मराठाओं ने चिट्ठी लिखकर दी थी धमकी-श्रीनाथ जी को लूटेंगे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
डिलीवरी एजेंट को कार ने टक्कर मारी, मौत:मां बोलीं– छोटे भाई की पढ़ाई के लिए बेटा दिन–रात काम करता था, अब रोटी का संकट
दिल्ली के सुभाष नगर में शनिवार तड़के 3 बजे नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने डिलीवरी एजेंट हेम…
लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ हाईवे फिर बंद:नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल कनेक्टिविटी टूटी; मुंबई में हाई टाइड से सड़कों को नुकसान
मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। UP-बिहार समेत देश के 27…
पंचकूला में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाला गिरफ्तार:दिल्ली का रहने वाला, फर्जी कोर्ट-थाना दिखाकर 2.98 करोड़ रुपए हड़पे थे
हरियाणा के पंचकूला की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी वाले दिल्ली के ठग को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार…