वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी विपक्ष का बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा जारी रहा। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद के सभी जरूरी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
करनाल में धोखाधड़ी का शिकार हुआ कारोबारी:12 साल से इंसाफ के लिए काट रहा चक्कर, गाड़ी बेची, पैसे भी दिए, फिर भी न ट्रांसफर हुई, न शिकायत दर्ज हुई
दिल्ली के रमेश नगर निवासी एक कारोबारी पिछले 12 साल से करनाल के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है…
राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत:बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर,…
खबर हटके:चीन के बाद अब भारत में भी रोबोट जज; कुत्ते जैसा महसूस करने लगी महिला; देखिए 5 रोचक खबरें
चीन के बाद अब भारत में भी कोर्ट के पेंडिंग केसों को निपटाने के लिए रोबोट जज तैनात होंगे। वहीं…