मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। मुंबई में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट की फ्लाइट्स औसतन 54 मिनट देर से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन भी 15 से 20 मिनट देर से चल रही हैं। MP के इंदौर में सोमवार दोपहर भारी बारिश से निर्माणाधीन पानी की टंकी की दीवार गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं और जांच की बात कही है। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रदेश की 400 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों से बहने और टूटने की वजह से बंद है। मुंबई में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी
देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ…
112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की
देश में दवाइयों की क्वालिटी को लेकर सरकार ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। सितंबर 2025 में की गई जांच…
भाजपा के 9 प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान अगले 2 दिन में:आज महाराष्ट्र-हिमाचल सहित 5 राज्यों में नामों की घोषणा; नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जुलाई में संभव
भाजपा अगले 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करेगी। संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार…