वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी विपक्ष का बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा जारी रहा। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद के सभी जरूरी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
डीटीपी इंफोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई:सुनपेड व मलेरना गांव में 14 एकड़ में डेवलप की जा रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त, सभी निर्माण जमींदोज
डीटीपी इंफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनपेड और मलेरना गांव में 14 एकड़ में डेवलप की जा रहीं तीन…
MP में टेम्परेचर 1.7°, छत्तीसगढ़ में ओस जमी:साल के आखिरी दिन कश्मीर में बर्फबारी; दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट कैंसिल, 150 में देरी
साल के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई। इसका असर मैदानी राज्यों पर नजर आ रहा है। हिमाचल में के…
नॉर्थ-ईस्ट के 3 राज्यों में 2 दिन में 26 मौतें:अरुणाचल में कार खाई में गिरी; मिजोरम में लैंडस्लाइड, 13 घर ढहे; सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे
पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे…