वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी विपक्ष का बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा जारी रहा। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद के सभी जरूरी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भारतीय नौसेना का अरब सागर में युद्धाभ्यास आज से:पाकिस्तान अपने इलाके में करेगा फायरिंग ड्रिल; ऑपरेशन सिंदूर के 4 महीने बाद शक्ति प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं सोमवार को एक ही समय पर अरब सागर में युद्ध अभ्यास करेंगी। यह ड्रिल अगले…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार; ममता बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर हुई सुनवाई से जुड़ी रही। कोर्ट ने नए कानून…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बेंगलुरु पहली बार IPL जीता; राहुल बोले- ट्रम्प का फोन आया, नरेंदर सरेंडर हो गए; CDS ने कहा- PAK को 8 घंटे में झुकाया
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की रही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टूर्नामेंट के इतिहास की आठवीं…