महाराष्ट्र के कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। बीते दो दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 नांदेड़ से थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सेना रेस्क्यू में जुटी है। करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मुंबई में करीब 300 mm बारिश हुई है। मीठी नदी का जलस्तर घट रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में अलर्ट है। सुबह मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ने के कारण कुर्ला क्रांति नगर एरिया से 350 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर में आज भी स्कूल-कॉलेज, गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद हैं। सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दी हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। अंधेरी सब-वे भी पानी भरने से आज भी बंद है। कई अंडर ब्रिज में 4 फीट तक पानी भरा है। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है। हार्बर लाइन का ट्रैक पानी में डूबा हुआ है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। मुंबई-हिमाचल से बारिश की 5 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटा इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। भूतनाथ के पास ब्यास नदी के उफान पर होने के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पुल भी तेज बहाव में बहा है। देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
अंबाला रेलवे स्टेशन पर 15 लाख का चरस बरामद:CIA ने नशा तस्कर को पकड़ा, मनाली से दिल्ली भेजी जानी थी खेप
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सीआईए ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद…
चुनाव आयुक्तों को कानूनी इम्युनिटी, SC का केंद्र को नोटिस:CJI बोले- हम इसकी जांच करना चाहेंगे, याचिका में दावा- ऐसी इम्युनिटी जजों को भी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयुक्तों को उनके कामों के लिए आजीवन कानूनी इम्युनिटी (सुरक्षा) देने वाले प्रावधान को…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी, 18 साल के युवक की मौत
दिल्ली के वेलकम इलाके में सोमवार शाम हुई चाकूबाजी की घटना में अल्ताफ अली (18) की मौत हो गई। एक…