महाराष्ट्र के कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। बीते दो दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 नांदेड़ से थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सेना रेस्क्यू में जुटी है। करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मुंबई में करीब 300 mm बारिश हुई है। मीठी नदी का जलस्तर घट रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में अलर्ट है। सुबह मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ने के कारण कुर्ला क्रांति नगर एरिया से 350 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर में आज भी स्कूल-कॉलेज, गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद हैं। सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दी हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। अंधेरी सब-वे भी पानी भरने से आज भी बंद है। कई अंडर ब्रिज में 4 फीट तक पानी भरा है। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है। हार्बर लाइन का ट्रैक पानी में डूबा हुआ है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। मुंबई-हिमाचल से बारिश की 5 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटा इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। भूतनाथ के पास ब्यास नदी के उफान पर होने के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पुल भी तेज बहाव में बहा है। देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट- 10 दिन की NIA कस्टडी में चार आरोपी:इनमें तीन डॉक्टर भी; जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा, AK-47 के कारतूस मिले
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन सईद, डॉ. आदिल अहमद और मुफ्ती इरफान अहमद को पटियाला…
जमानत याचिका में थे 500 पेज, कोर्ट ने खारिज की:दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट बोली- यह बहुत बड़ी, इसे पढ़ने में कीमती वक्त लगेगा
नई दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने शुक्रवार को रेप केस के एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी, आरोपी…
जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान में लोकतंत्र दिखावा, असली शासक सेना:अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प भी यह बात जानते हैं, इसलिए सेना प्रमुख को मिलने बुलाया
मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों में जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों में…