हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के दो युवाओं ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन प्राप्त किया है। चयनित अधिकारियों में वीरेंद्र नेगी और चंद्रकीर्ति नेगी शामिल हैं। वीरेंद्र नेगी चगांव गांव के रहने वाले हैं। वे स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल बी.डी. नेगी के बेटे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चगांव से प्राप्त की। इससे पहले वे दिल्ली और शिमला जिले के रामपुर में वकालत कर रहे थे। चंद्रकीर्ति नेगी रोपा गांव के निवासी हैं। उनके पिता जय चंद नेगी सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त हैं और माता विद्यावती सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। चंद्रकीर्ति दिल्ली में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे। किन्नौर के निवासियों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। जिला वासियों का मानना है कि दोनों अधिकारी अपनी न्यायप्रियता और ईमानदारी से समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। यह सफलता किन्नौर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Related Posts
राजस्थान में पारा 10° गिरा, माउंट आबू में माइनस 7°:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश, उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी
देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक…
आपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन:इनमें 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे; थरूर को अमेरिका जाने वाले ग्रुप की कमान
केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। इसमें 51 नेता और 8 राजदूत…
लोकसभा में प्रियंका बोलीं- लोग सरकार भरोसे कश्मीर गए:सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ा: अखिलेश बोले- सरकार बताए, पाकिस्तान के पीछे कौन
लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- लोग सरकार के…