उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही। इससे सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। लोग घर की छतों या हाईवे पर तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा नदी में फंसे युवक का 17 घंटे बाद रेस्क्यू किया जा सका। राजस्थान में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सवाई माधोपुर जिले में करीब 250 घर पानी में डूब गए। कोटा जिले के बाढ़ प्रभावित गांव दीगोद में राहत कार्य के लिए आर्मी को लगाया गया है। शहर की भी कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। नाव के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार के सीमावर्ती इलाके की नदियों में दिख रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़ आने से एक ट्रैक्टर बह गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, मध्यप्रदेश के श्योपुर में दूध बेचने वाले दो युवक नाले में बह गए। इनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दूसरा लापता है। SDRF युवक की तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले 15 घंटे से बारिश जारी है। इसके बाद केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट बोला– सरकार लॉन्ग टर्म प्लान बनाए:स्टेट बॉर्डर के 9 टोल प्लाजा बंद करें; पुराने वाहनों पर बैन को मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई की। कोर्ट ने NHAI और MCD को आदेश…
श्री नारायण गुरु-गांधी की बातचीत का शताब्दी समारोह:PM मोदी ने दिल्ली में उद्घाटन किया; 1925 में शिवगिरी मठ में छुआछूत मिटाने पर हुई थी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के दो महानतम आध्यात्मिक और नैतिक नेताओं श्री…
उत्तराखंड के पौड़ी में पूरा पहाड़ टूटा:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं; 15 तस्वीरों में देखें पहाड़ों में बारिश से तबाही
देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में…