उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई थी। कुछ घंटो बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है। उत्तराखंड में पिछले 18 दिनों में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में बादल फटा था, जिसमें 5 की मौत हुई और 100 से ज्यादा लापता हुए। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं। मैप से समझिए घटनास्थल को… थराली हादसा, तबाही और रेस्क्यू… 1. रात में बादल फटा, 2 तस्वीरें 2. हादसे के बाद की स्थिति, 3 तस्वीरें.. 3. सुबह रेस्क्यू, 3 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
रेवाड़ी में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा:15 पेटी जब्त, दिवाली से पहले स्टॉक कर दिल्ली में बेचने की प्लानिंग
रेवाड़ी पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को अवैध पटाखों का बड़ा भंडार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से योगेश और…
दिल्ली में युवक ने मां और भाई-बहन का मर्डर किया:लड्डू में धतूरे के बीज मिलाकर खिलाए, फिर मफलर से गला घोंटा; थाने में सरेंडर
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार को 25 साल के युवक ने पैसों की तंगी के कारण अपनी मां,…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद; लंदन में खालिस्तानियों ने जयशंकर की कार घेरी; गहलोत बोले- मणिशंकर सिरफिरे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिटेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर से जुड़ी रही। खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी…