गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर के दो मेधावी स्टूडेंट ने नीट 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साक्षी भूकर को पीजीआई रोहतक में और अनिकेत लांबा को आर्मी मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एमबीबीएस के लिए चयनित किया गया है। फर्रुखनगर की रहने वाली साक्षी भूकर एचसीआई एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों स्टूडेंट और उनके परिवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साक्षी भूकर मनोज कुमार की बेटी हैं और फर्रुखनगर की रहने वाली हैं। अनिकेत लाम्बा नवीन लांबा के बेटे हैं और खेड़ा खुर्रमपुर के रहने वाले हैं। दोनों स्टूडेंट ने एचसीआई एकेडमी से स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नीट की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचरों, माता-पिता और दादा-दादी को दिया है। गुरुग्राम क्षेत्र का नाम किया रोशन स्कूल प्रिंसिपल महीपाल यादव ने कहा कि स्टूडेंट ने पूरे फर्रुखनगर और गुरुग्राम क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में स्कूल की डायरेक्टर प्रीति देवी, विजयपाल, डॉ. पंकज बेनीवाल, डॉ. मनीष पांडे, पंकज शर्मा, कपिल अग्रवाल और सोनिया यादव सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी स्कूल के स्टूडेंट इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
Related Posts
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला- भाई-बेटा समझकर माफ कर दो, पहली माफी के तरीके से सिख श्रद्धालु खुश नहीं थे
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक ने दोबारा माफी मांगी है। युवक ने…
दिल्ली ब्लास्ट-यात्रियों को एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह:दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी; मेट्रो स्टेशन 20 मिनट और एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचें
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी…
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं बने 2000 नए बंकर:जम्मू-कश्मीर के 500 गांव पाक से सटे बॉर्डर से 6 किमी की रेंज में
8-9 मई की वो रात हम भूल नहीं सकते। पाकिस्तान की गोलीबारी से बचने के लिए बीवी-बच्चों और चुनिंदा सामान…